14 फ़रवरी 2017 - 18:34
इराक़ी सेना ने आईएस के 13 उच्च कमांडरों को किया ढेर।

इराकी सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने एक हवाई हमले में दाइश के १३ उच्च कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है

इराकी सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने एक हवाई हमले में दाइश के १३ उच्च कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है लेकिन इन लोगों में दाइश सरगना अबू बकर बगदादी का नाम नहीं है। सूत्र के अनुसार सेना ने संयुक्त अभियान कमान की सहायता से अलअंबार प्रान्त के क़ायम शहर में एक घर को निशाना बनाकर यह हमला किया।
इस बयान में कहा गया है कि इराकी अधिकारियों ने दाइश सरगना के इराक आगमन का सुराग लगाया लिया है। ९ फरवरी को दाइश सरगना अपने साथियों के साथ रिक़्क़ा से चलकर ११ फरवरी में अलज़ेला नामक गांव में ठहरा। बगदादी के सफर का उद्देश्य दाइश के इराकी और विदेशी आतंकी कमांडरों से बात कर दम तोड़ रहे इस आतंकी संगठन को टूटने से बचाना था। सेना ने ४ अलग अलग स्थानों पर हमला कर ६४ आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है ।